loading...

चुकन्दर में छिपे है सेहत से जुड़े ये चमत्कारी राज, जानिए...

Related image

चुकन्दर महिलाओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा साधन है। चुकंदर के सेवन से हमारा शरीर बहुत सारी बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है। चुकंदर स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसमें मौजूद तत्व जहां शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं वहीं विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करते हैं। चुकंदर का नियमित सेवन करने से तमाम बीमारियां अपने आप ही भाग जाती हैं। खासतौर से महिलाओं और बढ़ती उम्र के बच्चों के लिये यह एक स्वास्थ्यवर्धक आहार है। इसका सेवन करके हमारे शरीर का पीलापन दूर होता है और शरीर लाल बनता है चुकन्दर का सेवन करके ब्लड शुगर का लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। चुन्दर का इस्तेमाल आप हलवा, सलाद, और जूस के रूप में भी कर सकते हो। 



चुकन्दर एक कंदमूल होता है। इसमे प्रोटीन पाया जाता है। यह जठर और आँतों को साफ़ रखने में बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसका रंग लाल होता है। यह हरे खून को साफ़ करके हमारे शरीर को ताकत प्रदान करने में मददगार होता है।

तो आइये जानते है चुकन्दर से होने वाले फायदों के बारे में -

@ खून की कमी को दूर करने में :

Image result for खून की कमी को दूर करने में
चुकन्दर खून की कमी को मिटाने में मदद करता है। इसी कारण जब एनीमिया हो जाएं, तो इसका जरुर सेवन करना चाहिए। इसमें अधिक मात्रा में आयरन होता है और आयरन की मदद से  हीमाग्लूटनिन बनते हैं जो हमारे रक्त में ऐसा हिस्सा होते हैं जो ऑक्सीजन और शरीर के जरूरी पोषक तत्वों दुसरे अंगों तक पहुँचाने में मदद करता है।

@ गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक :

Related image
इसमें फालिक एसिड की उच्च मात्रा पाई जाती है। यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं और अजन्म बच्चों के लिए लाभकारी होता है। इससे अजन्म बच्चे के मेरुदंड बनने में मदद मिलती है और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान होती है।


@ कैंसर में फायदेमंद :

चुकन्दर के फायदे में एक फायदा यह है कि चुकन्दर में बेतासायनिन तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। जिन लोगों को ब्रेस्ट या प्रोस्टेट कैंसर होता है जब वो चुकन्दर का सेवन करते हैं तब ट्यूमर बढ़ने की गति को 12.5 प्रतिशत कम किया जा सकता है। जिन लोगों को किसी प्रकार की खतरनाक बीमारी होती हो चुकन्दर के सेवन से उस बीमारी का जोखिम कम हो जाता है ।

@ पाचन क्रिया में सहायक :
बच्चों एवं युवाओं को चुकंदर चबा-चबाकर खाना चाहिए। इससे दांत और मसूड़ों को मजबूती मिलती है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसका नियमित सेवन करने से अपाच्य की समस्या आती ही नहीं है। चुकंदर में मौजूद बेटेन आंत और पेट को साफ करता है और चुकंदर में मौजूद यह तत्व उसकी आपूर्ति करता है। बढ़ती उम्र के बच्चों को चुकंदर जरूर खिलाना चाहिए। इससे उनका शारीरिक सौष्ठव बेहतर होता है। बच्चों के चेहरे पर चमक दिखती है।

@ मुंह की दुर्गंध को दूर करने में :

Related image
तमाम लोग लार कम बनने अथवा अन्य कारणों से मुंह की दुर्गंध से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को चुकंदर चबा-चबाकर खाना चाहिए। इससे मसूड़े स्वस्थ होते हैं। मुंह से आने वाली दुर्गंध भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। लाल-लाल ताजे चुकंदर के सेवन से ना सिर्फ आप सेहतमंद रहते हैं बल्कि यह आपकी सुन्दरता में भी निखार आ जाता है।

@ शुगर को नियंत्रण करने में :

चुकन्दर नाइट्रेट्स का अच्छा स्त्रोत है। इसका सेवन करने पर नाइट्राइट्स और गैस नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। ये दोनों ही तत्व हमारी धमनियों को चौड़ा करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होते है।

@ थकान दूर करने में :

Related image
चुकन्दर का सेवन करने से एनर्जी बढ़ती है। इसके नाइट्रेट तत्व धमनियों का विस्तार करने में मदद करते हैं। जिससे शरीर के सभी अंगों में सही ढंग से ऑक्सीजन पहुंच जाती है। जिससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है।

@ कब्ज को दूर करने में :

चुकन्दर में फाइबर की मात्रा होती है। जिसके कारण यह एक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल होता है। इसका सेवन करने से स्टूल नर्म हो जाते हैं। जिसके कारण पेट सारे टाक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: