
वृष (Taurus): कामकाजी लोगों के लिए आर्थिक लाभ का योग है। यदि आप नौकरी करते हैं तो रुकी हुई पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन (Gemini): जीवनसाथी के साथ आज कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसकी कोई खास वजह नहीं होगी। अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।
कर्क (Cancer): कड़ी मेहनत और बाजार के समर्थन से घर के मुखिया को बड़ी धनराशि प्राप्त होने का योग बन रहा है। धन संबंधी कुछ योजनाएं भी आज आरम्भ होंगी जिनका लाभ भविष्य में अच्छा मिलेगा।
सिंह (Leo): आज का दिन आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। अधिकारियों का सहयोग और बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लाभ का कारण बनेगा। पैतृक संपत्ति या धन प्राप्ति की संभावना का योग बन रहा है।
कन्या (Virgo): आय और व्यय से संबंधित मसलों पर विवाद हो सकता है। आज कालाबाजारी, धोखधड़ी या छल के माध्यम से धन-हानि की आशंका बन रही है।
तुला (Libra): परिवार के सभी सदस्य आपकी प्रशंसा करेंगे। आपका प्रभाव बढ़ने से आपके शत्रु हतोत्साहित होंगे। शाम से लेकर रात्रि का समय विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यतीत होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन बिगड़े हुए संबंधो के सामान्य होने का दिन है। शादीशुदा महिलायें सभी गलतफहमियों को दूर कर सकेंगी और अपने परिवार के साथ संबंधो को अधिक मजबूत कर पायेंगी।
धनु (Sagittarius): आज कुछ संदिग्ध मामलों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति द्वारा विश्वासघात करने से परस्थितियां विपरीत बनेंगी। बड़े भाई के साथ गलतफहमियां पैदा होने के योग हैं।
मकर (Capricorn): काम और व्यापार में बहुत अधिक भागीदारों के कारण आप अच्छे व्यावसायिक संबंधो को विकसित करने में सक्षम हो जायेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक शुभ व्यय और समीप की यात्रा का योग है।
कुंभ (Aquarius): आज आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे। इससे आपके संबंधो में मजबूती आयेगी। आज का बना हुआ संबंध आसानी से नहीं टूटेगा, आप बहुत अच्छे साथी हैं।
मीन (Pisces): व्यस्तता के कारण जीवनसाथी के साथ कम समय बिताना पड़ेगा। अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। अपनी सेहत और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
0 comments: