loading...

खुश खबरी: 48 माओवादी कार्यकर्ताओं का काम काज ठप हुआ: नवीन पटनायक

विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों द्वारा विरोध के मध्य, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज कहा कि कम से कम 48 माओवादी और उनके नेताओं को, साल 2015 और 2016 के बीच अब तक निष्प्रभावी किया गया है।  राज्य में माओवादियों की ताकत में बहुत महत्वपूर्ण कमी आयी है। साल 30 नवम्बर, 2015  से 2016 तक के दौरान 48 माओवादी राज्य समिति सदस्य सहित 88 LWE सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और 95 ने तो राज्य में आत्मसमर्पण ही कर दिया।उन्होंने Home and General Administration डिपार्टमेंट्स की मांग पर एक बहस का उत्तर देते हुए सदन को सूचित किया।
जैसे ही श्री पटनायक अपनी स्पीच देने के लिए खड़े हुए, कांग्रेस और भाजपा सदस्य ने वाक आउट कर दिया. इसके बाद भी 4 घंटे तक यह बहस और चर्चा चली। मुख्यमंत्री ने कहा कि Pro-माओवादी हमदर्दों की बड़ी संख्या में कमी आयी है। सार्वजनिक तौर पर मल्कानगिरि जिला में माओवादियों से उनके समर्थन की वापसी की घोषणा की है। इससे राज्य में काफी विकास हुआ है।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर विपक्ष के नेता, नरसिंघ मिश्रा के आरोप का जिक्र पर नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार ने कई संस्थाओं का निर्माण किया है, जैसे की एंटी-मानव तस्करी यूनिट, जांच यूनिट, आदि। ‘सभी महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों की नियमित रूप से निगरानी हो रही हैं और स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर्स भी इन कामो में लगे हुए हैं।’
उन्होंने आख़िरी में यह कहा की कुल मिलाकर सं 2016 में कानून और व्यवस्था की स्थिति अच्छी है तथा पूर्ण राज्य में शांतिपूर्ण माहौल रहा है।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: