
सा कहा जाता है की लम्बाई 18 वर्ष की उम्र तक बढ़ सकती है, पर ज़्यादातर मामलों में यौवन फूटने (puberty) के बाद इस बढ़त में एक धीमापन आ जाता है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि यौवन आ जाने से एक लड़की की लम्बाई बढना बंद हो जाती है। अगर उसके आनुवांशिक गुण अच्छे हों, तो इस समय के बाद भी उसकी लम्बाई कुछ इंच तक बढ़ सकती है।
अतः अगर आपकी उम्र 14 साल है और आप अपनी लम्बाई ना बढ़ने की वजह से परेशान हैं तो धैर्य ना खोएं, और इस बात को जानने की प्रतीक्षा करें कि आपके आनुवांशिक गुणों के अनुसार आपकी लम्बाई कितनी बढ़ेगी। एक 14 साल की लड़की के लम्बा होने के लिए यह काफी ज़रूरी है कि उसका रोजाना का खानपान पोषक और संतुलित हो, उसकी नींद पूरी हो रही हो तथा सही प्रकार से व्यायाम कर पा रही हो। नीचे आपके लम्बा होने के कुछ तरीके बताये गए हैं।
Proper Sleep:

लम्बा होने के लिए रोज़ाना की अच्छी नींद शरीर की स्वस्थ बढ़त के लिए काफी आवश्यक है, क्योंकि हमारे सोने के समय हमारा शरीर हमारी बढ़त निश्चित करने में व्यस्त रहता है। एक 14 साल की लड़की को रोज़ाना कम से कम 8 से 10 घंटों की नींद लेनी ही चाहिए। रात को लम्बी और बिना रूकावट के नींद पूरी करने से शरीर को अच्छी लम्बाई और बढ़त प्राप्त होती है। जब हम नींद में होते हैं तब शरीर का विकास करने वाले ग्रोथ हॉरमोन (growth hormone) अपने आप निर्मित और सुचारु होते रहते हैं। इसलिए सही नींद ज़रूरी है ताकि कद का प्राकृतिक तरीके से विकास होता रहे।विश्लेषण यह बताते हैं कि HGH ट्रीटमेंट (HGH treatment) हाइट बढ़ाने के लिए बहुत कारगर होते हैं पर इसका खर्च थोड़ा ज़्यादा होता है। इसके लिए डॉक्टर से अधिकार और इसे करवाने का लाईसेंस लेना होता है। इन सब के साथ गोलियों (pills) और इंजेक्शन की बजाय प्राकृतिक उपचारों के द्वारा आप अपने कद को सुरक्षित तरीके से बढ़ा सकते हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: