नई दिल्ली। ये बात अब सच साबित हो गयी पहले कहते थे ना कि पैसा बोलता है। आप जवान हैं या आप की जवानी ढल रही हो अगर आप के पास पैसा है तो जवानी भी थोड़ा रूक कर चलेगी। कुछ ऐसा ही नजारा रूस में देखने को मिला जहां एक 18 साल एक मॉडल ने 55 साल के एक बिलेनियर को अपना पति चुना। इस बिलेनियर के पास प्राईवेट जेट से लेकर यॉट तक मौजूद है। हर वो ऐशो आराम जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
14 साल की उम्र से कर रहे हैं डेट रूस के रहने वाले वलेंटिन इवानोव की उम्र 55 साल है। उम्र के इस पड़ाव में वलेंटीन ने हाल ही में 18 साल की एक रसियन मॉडल से शादी की है। वलेंटीन 51 साल की उम्र से उस मॉडल को डेट कर रहे हैं। उस समय उनकी गर्लफ्रेंड एलिजावेता एडमैंको की उम्र 14 साल थी। 14 साल की उम्र में ही एडमैंको ने मॉडलिंग शुरु कर दी थी। इवानोव ने जब पहली बार एडमैंको को देखा तो दोनो एक दूसरे पर फिदा हो गए। एलिजा ने अपनी शादी की ड्रैस वेरा वैंग से डिजाइन कराई थी। वेरा वैंग दुनिया के जाने माने डिजायनरों में से हैं।
उम्र के गैप की वजह से उठी उंगलियां इवानोव रूस की टॉप कंपनी के हेड रह चुके हैं और उनकी पत्नी एलिजावेता एडमैंको पेशे से एक मॉडल हैं। इवानोव के पास प्राइवेट जेट से लेकर हर वाह चीज मौजूद है जिसकी हम केवल कल्पना ही कर सकते हैं। जहां मॉडल एलिजा बेहद खूबसूरत हैं तो उम्र के इस पड़ाव में इवानोव भी काफी हैंडसम दिखते हैं। उनके बीच के उम्र के गैप की वजह से लोग इस शादी पर उंगली उठा रहे हैं। ये शादी बेहद सादे तरीके से हुई पर बाद में काफी भव्यता के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया।
0 comments: