नई दिल्ली। फेसबुक पर दोस्ती, लव, सेक्स और धोखे का मामला एक बार फिर दिल्ली में सामने आया है। मलेशिया की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली के एक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और फिर धोखे से पैसे ऐंठने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले एक शख्स से वह फेसबुक के जरिए मिली थी।
पीड़िता के मुताबिक, सितंबर 2015 में वह आरोपी के संपर्क में आई थी। मई 2016 तक दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था, लिहाजा वह उससे मिलने के लिए कई बार भारत भी आई थी। पीड़िता के मुताबिक आखिरी बार वह 15 दिनों के लिए भारत आई थी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींची थीं। वह अभी तक लाखों रुपये आरोपी के अकाउंट में ट्रांसफर करवा चुकी है। महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे वादा किया था कि वो उससे शादी कर उसके बच्चे को अपना लेगा और उसे भारतीय नागरिकता भी दिलाएगा। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: