
1. क्लियोपेट्रा, अलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट (Cleopatra’s Alexandria, Egypt)
क्लियोपाट्रा शहर का निर्माण इजिप्ट के शासक रहे अलेक्जेंडर द ग्रेट ने किया था। 1600 साल पहले ये शहर जलमग्न हो गया था। ऐसा बताया जाता है कि चर्चित सुंदरी व सम्राज्ञी क्लियोपेट्रा की याद में इस शहर को बनाया गया था। 1998 में समुद्री पुरातत्वविदों ने इस शहर को खोज निकाला था।

2. पाव्लोपेट्री, ग्रीक (Pavlopetri, Greece)
ग्रीक के इस शहर को पानी के अंदर अति प्राचीन पुरातात्विक साइट में शुमार किया जाता है। लगभग 1000 ई.पू. ये शहर भूकंप के कारण पानी के अंदर समा गया था। इसके खंडहरों को देखकर पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि ये मानव निर्मित है। हालांकि, इस शहर को सड़कों, वास्तुकला और कब्रों सहित पूरे योजनागत तरीके से बनाया गया था।

3. पोर्ट रॉयल, जमैका (Port Royal, Jamaica)
जमैका का पोर्ट रॉयल शहर आज भले ही जलमग्न हो गया है, लेकिन कभी यह यूरोप के बड़े शहरों में शुमार होता था। यहां की शराब खूब लोकप्रिय थी। साथ ही यहां वेश्याएं लोगों का मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध थी। जून 1962 में ये शहर जलमग्न हो गया, जिसमें 2000 लोगों की मौत हो गई थी।

4. द्वारका, भारत (Dwarka, Gulf of Cambay, India)
भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारका शहर के अस्तित्व मिले हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान कृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका है। यह भारत के सात अति प्राचीन शहरों में से एक है। गोमती नदी के किनारे स्थित ये शहर भगवान कृष्ण की मौत के बाद ही समुद्र में जलमग्न हो गया था।

5. द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा, जापान (The Pyramids of Yonaguni-Jima, Japan)
जापान के र्यूक्यू आइलैंड के समीप द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा का अस्तित्व मिला है। एक ही पत्थर से बने इस पिरामिड को लेकर जानकारों में मतभेद है। कोई इसे मानव निर्मित कहता है तो प्रकृति द्वारा निर्मित बताता है। ये 10000 ई.पू. समुद्र में जलमग्न हो गया था। वर्तमान में यह 250 फीट गहरे पानी में है।

6. लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक, चीन (Lion City of Quiandao Lake, China)
पानी के अंदर बसे दुनिया के प्राचीन और शानदार शहरों में से एक चीन का लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक है। पूर्वी हान राजवंश के दौरान इस शहर को बनाया गया था, जिसका क्षेत्रफल 62 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है। यह लगभग 85 से 131 फीट सतह के नीचे स्थित है।


0 comments: