loading...

माइकल हसी ने कहा -ये खिलाड़ी है दुनिया का सबसे खतरनाक क्रिकेटर...

Image result for इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स
नई दिल्ली(11 मई): पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी ने हाल ही में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को लेकर बड़ी बात की है।  उन्होंने बेन स्टोक्स को दक्षिण अफ़्रीकी टीम के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर लांस क्लूसनर के समान आंका है।
@ हसी के मुताबिक 1999 विश्वकप में जो लांस क्लूसनर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए किया था। वेसा ही बेन स्टोक्स आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के लिए कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने माना है कि बेन स्टोक्स में लांस क्लूसनर के समान खूबियां हैं।

@ हसी ने कहा कि मैंने बेन स्टोक्स को आईपीएल में खेलते देखा है, वह एक शानदार हिटर हैं, वह गेंद पर बड़ी ताकत के साथ प्रहार करते हैं, उनको अपने ऊपर काफी 
भरोसा है।
@ इसके बाद उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स बहुत खतरनाक खिलाड़ी हैं, उनको रोक पाना बेहद मुश्किल होता है।

@ माइकल हसी ने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए यहां तक कह डाला कि उनकी छवि दक्षिण अफ़्रीकी पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूसनर के समान लगती है। जहां हसी ने कहा "गुजरात लायंस के खिलाफ उनका नाबाद शतक, लांस क्लूसनर की यादें ताज़ा कराता है।

@ हसी ने अपनी राय रखते हुए बेन स्टोक्स को वर्तमान समय का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताया है। साथ ही माइकल हसी ने बेन स्टोक्स को रोक पाना किसी भी गेंदबाज़ के लिए बेहद मुश्किल बताया है।
@ बता दें कि आईपीएल के 10वें संस्करण में बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। अभी तक उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ तूफानी शतक जमाकर अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट को मैच जिता दिया था।
loading...
loading...
loading...

Related Posts:

0 comments: