loading...

इन 6 चीजों को घर में रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी


अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन-सुख के लिए वास्तुशास्त्र में 6 चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से धन संबंधी सभी परेशानियां अपनेआप खत्म हो जाती हैं और घर में हमेशा धन-धान्य बना रहता है।

यह भी पढ़े : वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें..

1. पिरामिड :- घर के जिस हिस्से में परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय विताते हैं, वहां पर चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखें। यह घर के सदस्यों की आय में वृद्धि करता है।

2. सुराही :- घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही रखनी चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती। सुराही न हो तो मिट्टी का घड़ा रखा जा सकता है। ये कभी भी खाली न रहे, पानी खत्म हो जाने पर इसे फिर से भर दें।

3. हनुमान की मूर्ति :- घर की द्क्षिण-पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान की पंचस्वरूप वाली मूर्ति या तस्वीर लगाएं। नियमित रूप से उनकी पूजा करें।

यह भी पढ़े : घर से निकलने से पहले करेंगे ये काम तो हर काम में मिलेगी सफलता

4.लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर :-  घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर या स्वास्तिक का चिन्ह या फोटो लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।

5. वास्ति देवता की मूर्ति :- घर में वास्तु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती।

6. धातु का बना कछुआ और मछली :- धातु के बने कछुए और मछली को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।

यह भी पढ़े : यह काम करने से आप रातों -रात बन जायेंगे धनवान 
loading...
loading...
loading...

Related Posts:

0 comments: