
यह भी पढ़े :
1. वाद-विवाद न करें :- सुबह उठते ही जीवन साथी से या परिवार के किसी और सदस्य से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। परिवार से प्रसन्न होकर मिलें। यदि सुबह से वाद-विवाद हो जाएगा तो दिनभर इसका तनाव बना रहेगा। हम स्वयं भी दुखी रहेंगे और परिवार के सदस्य भी।
2. क्रोध न करें :- क्रोध को इंसान का सबसे बड़ा शत्रु बताया गया है। इस भाव में किए गए कार्य परेशानियों का ही कारण बनते हैं। यदि दिन की शुरुआत में ही हमें गुस्सा आ जाएगा तो पूरे दिन स्वभाव में ये भाव बना रहेगा। क्रोध को काबू करने के लिए सुबह-सुबह कुछ देर योग-ध्यान करना चाहिए।
3. किसी का अपमान न करें :- सुबह के समय परिवार के सभी सदस्यों से सम्मान पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। विशेष रूप से माता-पिता के संबंध में ये बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए। परिवार में कभी-कभी कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं, जब रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो जाता है। ऐसी स्थितियों में किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
4. ज्यादा देर तक सोना नहीं चाहिए :- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में यानी सूर्योदय से पहले ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सुबह जल्दी जागने वाले लोगों पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी ये वरदान है।
5. झूठ नहीं बोलना चाहिए :- ये बात सभी जानते हैं कि झूठ नहीं बोलना चाहिए, लेकिन फिर भी अधिकांश लोग झूठ बोलते हैं। कम से कम सुबह-सुबह तो झूठ नहीं बोलना चाहिए। यदि दिन की शुरुआत ही झूठ के साथ होगी तो पता नहीं दिन में कितने झूठ बोलना पड़ सकते हैं। झूठ बोलना भी पाप ही माना गया है। इससे बचना चाहिए।
यह भी पढ़े :
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: