
नई दिल्ली। काफी सुना जाता है कि लड़कियों के पेट में कोई बात नहीं पचती। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन वजहों से लड़कियों के पेट में कोई बात नहीं पचती। ये तो आप भी मानते होंगे कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं को ये जानने की इच्छा ज्यादा रहती है कि आसपास क्या हो रहा है।
वो अपने पड़ोसी की हर बात जानने को बेताब रहती हैं। इसके कारण वो ज्यादा देर तक कोई बात खुद तक नहीं रख पातीं। कुछ महिलाओं को ये गलतफहमी होती है कि अगर वो किसी की बात को ज्यादा बताएंगी तो उनकी अहमियत बढ़ेगी। लोगों का ध्यान खुद की तरफ खींचने के लिए भी महिलाएं राज की बातें खोल देती हैं।
एक रिसर्च में ये बात सामने आयी है कि महिलाओं के लिए ज्यादा देर तक खुद तक किसी बात को सीमित रखना बोझ की तरह लगता है। इस बोझ से छुटकारा पाने के लिए वो इधर की बात उधर करती हैं। महिलाओं का इमोशनल होना भी इसकी बड़ी वजह है। कोई भी इन्हें आसानी से इमोशनल फूल बनाकर इसने मुंह से बातें उगलवा सकता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: