loading...

दुनिया की हैरान करने वाली जगह !ऐसा रहस्यमई पेड़ जिसे काटने वाले शख्स की मौत हो जाती है...


नई दिल्ली। दुनिया में आज भी कई ऐसी रहस्यमयी जगह मौजूद हैं, जिनकी सच्चाई के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। एक ऐसा ही मामला जापान में सामने आया है। दरअसल जापान के ओसाका में एक ऐसा पेड़ है, जिसका इतिहास करीब सात सौ साल पुराना है। इस पेड़ को लेकर लोगों की अलग अलग मान्यताएं हैं। इस पेड़ को काटने की कोशिश कई बार की जा चुकी है, लेकिन हर बार कोई न कोई ऐसी दुर्घटना हुई जिसने लोगों को हैरान कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार ओसाका के कायाशिया स्टेशन पर स्थिति कपूर का यह विशाल पेड़ काफी पुराना है। यहां वर्ष 1910 में स्टेशन बनाया गया था, लेकिन आबादी बढऩे के कारण इस स्टेशन का भी विस्तार करने की मांग उठी। सरकार ने 1972 में इसके विस्तार की मंजूरी दे दी। विस्तारीकरण के लिए इस पेड़ को काटना जरूरी था, लेकिन जिसने भी इस पेड़ को काटने की कोशिश की, उसकी किसी न किसी दुर्घटना में मौत हो गई।
वहीं एक दिन किसी आदमी ने इसकी एक डाली काट दी, उसी शाम उसे काफी तेज बुखार आ गया। इतना ही नहीं लोगों ने पेड़ की जड़ों से धुआं भी निकलता देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया और पेड की दैविक शक्तियों की कहानी फैल गई। आखिरकार अधिकारियों ने मजबूर होकर अपने डिजाइन में बदलाव किए और पेड को अपनी जगह पर छोड़कर स्टेशन का विस्तार किया गया।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: