loading...

चमत्कारी गुणों से भरपूर! जानिए नारियल पानी है सेहत के लिए अत्यधिक गुणकरी...

 

इसमें कोई संदेह नहीं है कि हर खाद्य पदार्थ में कोई ना कोई पौष्टिक गुण अवश्य होता है। वह गुण हमारे शरीर को एक खास लाभ जरूर देता है। यही कारण है कि पुराने जमाने में अस्वस्थ होने पर दवाएं देने की बजाय खान-पान सही किया जाता था ताकि जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें।

2. हेल्दी रहने के लिए क्या करें?


आज भी यदि वही तरीका अपनाया जाए तो शायद हमें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही ना पड़े। क्योंकि ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें यदि नियमानुसार रोजाना ग्रहण किया जाए, तो वे शरीर को रोग मुक्त बना देते हैं।

3. कुछ टिप्स

ये खाद्य पदार्थ हमारे इम्यून सिस्टम को काफी मजबूत बना देते हैं और इस तरह से कठोर बना देते हैं कि किसी भी तरह का संक्रमण छू भी नहीं पाता।

4. कौन से हों खाद्य पदार्थ?

लेकिन ये खाद्य पदार्थ कौन से हैं? क्या ये हमारे दैनिक आहार का हिस्सा है? दरअसल दिन में केवल तीन समय का भोजन करना ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए काफी नहीं है। इसके अलावा अन्य चीजों की भी मदद लेनी पड़ती है।

5. इन्हें आहार में शामिल करें


ये वे खाद्य पदार्थ हैं जो भोजन से कुछ समय पहले, उससे कुछ समय बाद या कई बार भोजन के साथ ही लिए जाते हैं। उदाहरण के लिए फल, ड्रायफ्रूट, फलों का रस, हरी कच्ची सब्जियां, इत्यादि।

6. नारियल पानी

आज हम एक ऐसे फल के गुण आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप रोजाना इसे ग्रहण करने का विचार अवश्य बना लेंगे। हम यहां नारियल पानी के गुणों की चर्चा करेंगे।

7. नारियल पानी के फायदे

नारियल पानी तकरीबन सभी को पसंद होता है, खासतौर से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए तो यह दैनिक आहार की तरह ही है। क्योंकि यह फल इसे इलाके में पाया जाता है।


कहने को तो आप नारियल पानी को मात्र एक पानी की तरह भी मान सकते हैं, जो गर्मियों में प्यास बुझाने का मज़ेदार तरीका है। क्योंकि प्यास बुझाने के साथ-साथ, इसका अलग स्वाद अच्छा लगता है।

लेकिन केवल प्यास बुझाने मात्रा नहीं है नारियल पानी, इसे मानव शरीर के लिए एक जादू माना गया है। विभिन्न शोध में यह पाया गया है कि नारियल पानी को यदि मात्र एक हफ्ते के लिए लगातार पीया जाए, तो यह शरीर में जादुई रूप से बदलाव लाता है।

साल 2005 में हुए एक शोध में यह सिद्ध किया गया है कि जो लोग रोजाना नारियल पानी पीते हैं उन्हें हार्ट अटैक का खतरा कभी नहीं हो सकता। ऐसे लोगों का रक्तचाप हमेशा नियंत्रित रहता है। इन्हें हाई ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता, जो कि आज के समय में हर दूसरे इंसान को परेशान करता है।

लेकिन पूरे एक हफ्ते रोजाना नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं, ये हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। हमें यकीन है कि इन फायदों को जानने के बाद आप भी यह प्रयोग एक बार अवश्य करना चाहेंगे।

पहला गुण


अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है, तो उसे नारियल पानी से बेहतर कोई दूर नहीं कर सकता। डॉक्टरों का कहना है कि नारियल पानी में 95% पानी पाया जाता है, जो देखते ही देखते शरीर में पानी की कमी को दूर कर देता है। यह हमारे शरीर को हायड्रेट करने का बेहतरीन उपाय है। इसलिए गर्मियों में नारियल पानी पीते ही हम बेहतर महसूस करने लगते हैं। तपती धूप में इतना आराम हमें सादा पानी पीने से नहीं मिलता, जितना अच्छा हम नारियल पानी पीकर महसूस करते हैं।

 दूसरा गुण


क्या आपको उच्च रक्तचाप जैसी कोई समस्या है? या घर में किसी परिजन को है? यह कहना गलत नहीं होगा कि आजकल हाई ब्लड प्रेशर जैसी प्राब्लम हर दूसरे इंसान को है। कुछ लोग तो इस परेशानी में ऐसे जकड़ चुके हैं कि उन्हें रोजाना इसके लिए दवा लेनी पड़ती है, अन्यथा उनकी तबियत बिगड़ जाती है। यदि आपकी पहचान में ऐसा कोई रोगी है तो उसे नारियल पानी पीने की सलाह दें। लेकिन एक या दो दिन नहीं, उन्हें कम से कम एक हफ्ते के लिए नारियल पानी पीने को कहें। इस एक हफ्ते में उनके शरीर का ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाएगा और शायद भविष्य में दोबारा इसके लिए दवा लेने की जरूरत भी ना पड़े।

 तीसरा गुण


मुझे यकीन है कि नारियल पानी के इस गुण को पढ़ने के बाद आप मुझे ‘थैंक्यू’ अवश्य कहेंगे। नारियल पानी के इस गुण के अनुसार इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो काफी न्यूनतम कैलोरी वाले होते हैं। इसमें कैलोरी होती जरूर है लेकिन ना के बराबर। यानी के नारियल पानी पीने से अच्छा स्वास्थ्य तो आप पा ही लेंगे, साथ ही वजन बढ़ने जैसी चिंता से भी मुक्त हो जाएंगे। विशेषज्ञों की मानें तो नारियल पानी को आप ‘कैलोरी-फ्री’ ड्रिंक कह सकते हैं। तो इसका मतलब है कि अगली बार आप कोई अन्य ड्रिंक की बजाय नारियल पानी पी सकते हैं।

चौथा गुण

इसमें पोटैशियम है, क्या आप नहीं जानते कि यह आपके लिए कितना जरूरी है? विशेषज्ञों की राय के अनुसार पोटैशियम हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी मिनरल में से एक है। इसकी कमी हमें बहुत भारी पड़ती है, लेकिन यदि रोजाना नारियल पानी पीया जाए तो यह कमी भी पूरी हो सकती है।

पांचवा गुण



इसमें मैग्निशियम भी है... वरिष्ठ हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे रोजाना के आहार में मैग्निशियम नामक मिनरल जरूर होना चाहिए। लेकिन वे बहुत कम लोग हैं जो इस बात का ध्यान रखते हैं और धीरे-धीरे यह मिनरल हमारी बॉडी से गायब होने लगता है जो हमें अस्थमा, डायबिटीज जैसी बीमारियां दे जाता है। लेकिन अगर महज एक हफ्ते भी नारियल पानी रोजाना पीया जाए, तो हमारे शरीर में मैग्निशियम की पूर्ति की जा सकती है। हमें इतना मैग्निशियम मिल सकता है कि आने वाले कई वर्षों तक हम बड़ी-बड़ी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

छठा गुण



अगले गुण के अनुसार इसमें कॉपर है। क्या आप जानते हैं कि ‘कॉपर’ तत्व हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है? यदि यह ना हो तो हमारे शारीरिक अंग ढंग से काम करना बंद कर देते हैं। धीरे-धीरे उनमें कमजोरी आ जाती है, इतना ही नहीं शारीरिक अंग चलना बंद हो जाएं ऐसी समस्या भी पैदा हो सकती है। तो ऐसा ना हो इसके लिए हमारे शरीर को इस कॉपर तत्व की जरूरत है। पहले के जमाने में लोग तांबे के बर्तन में रात को पानी रख देते थे और सुबह उठकर पीते थे। लेकिन आजकल लोग इस तरह के बर्तनों का प्रयोग नहीं करते, ये बर्तन तो धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। लेकिन चिंता की बात नहीं है, यदि आप कॉपर पाना चाहते हैं तो नारियल पानी का सेवन करें। आप एक ही हफ्ते में अपने शारीरिक अंगों में पहले जैसी स्फूर्ति को महसूस करने लगेंगे।

सातवां गुण


नारियल पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, अब यह क्या होता है क्या आप जानते हैं? एंटी-ऑक्सीडेंट का सीधा संबंध हमारे शरीर के मैटाबॉलिज्म से होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट जितनी अधिक मात्रा में हमारे शरीर में होते हैं, मैटाबॉलिज्म उतना ही मजबूत है। और उच्च मैटाबॉलिज्म शरीर को मोटापे से बचाता है। जी हां... स्ट्रांग मैटाबॉलिज्म शरीर को फैलने से रोकता है, और मोटापा तो वैसे भी हर दूसरे इंसान की समस्या बन गया है। तो नारियल पानी के इस गुण से हमें दो लाभ मिलते हैं।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: