
नई दिल्ली। हरियाणा में कुरुक्षेत्र के थानेसर में एक ऐसी जगह है जिसके बारे में कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने यज्ञ कर ब्रह्मांड की रचना की थी।
इस जगह का नाम है ब्रह्मा सरोवर, जो 1800 फीट लंबा और 1400 फीट चौड़ा है। मान्यताओं के मुताबिक, यहां से कभी भगवान ब्रह्मा ने एक यज्ञ कर ब्रह्मांड की रचना की थी। - इसलिए ब्रह्मा सरोवर को सभ्यता का उद्गम स्थान भी माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि सूर्यग्रहण के दौरान भगवान कृष्ण अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ इस कुंड में स्नान करने के लिए आते थे। इतना ही नहीं कौरवों और पांडवों ने भी कई बार इस कुंड में पवित्र स्नान किया हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि इस कुंड में डुबकी लगाने से एक अश्वमेघ यज्ञ कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। सूर्यग्रहण और गीता जयंती के दौरान यहां लाखों की संख्या में भक्तगण डुबकी लगाने आते हैं।
ब्रह्मा सरोवर के बीच भगवान शिव का एक मंदिर भी है जहां एक पुल के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। इस सरोवर को नबंवर माह में गीता जयंती के दौरान सजाया जाता है। दिसंबर माह में यहां दीपदान का आयोजन किया जाता है,जिसमें पानी में जलते हुए दीपों को बहाया जाता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: