
सेल्फी लेने का क्रेज आजकल हर युवा के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन एक लड़के के सिर पर व्हेल के साथ सेल्फी लेने की ऐसी सनक चढ़ी कि वो घंटो तक समुद्र व्हेल के पीछे पीछे तैरता रहा।

24 साल का रोसनर पेशे से कार्पेंटर है। 18 महीने से वह दुनिया भर में घूम रहा है। इस दौरान उसने कई सेल्फी भी खींची, लेकिन समुद्र में तैरने के दौरान उसने एक व्हेल को देखा।

रोसनर को तभी ख्याल आया कि उसे व्हेल के साथ सेल्फी लेनी चाहिए और वह व्हेल का पीछा करने लगा। इस दौरान सभी व्हेल एक दूसरे के साथ खेल रहीं थी।

6 घंटे तक 6 व्हेलों का पीछा करने के बाद एक व्हेल जैसे ही पानी से बाहर आई, रोसनर ने व्हेल के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया।

यही नहीं एक व्हेल ने रोसनर को अपनी पूंछ में लेकर हवा में भी उछाल दिया था। इस दौरान सभी व्हेल एक दूसरे के साथ खेल रहीं थी। अब यह अनोखी तस्वीर इंटरनेट की दुनिया में छाई हुई है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: