
रविवार के दिन भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास दिन होता है। ज्योतिष के अनुसार जो लोग इस दिन सूर्य की विशेष पूजा करते हैं, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है और दरिद्रता से मुक्ति भी मिल सकती है। यदि रविवार के दिन सूर्य पूजा करते हैं तो आपके जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। इस दिन सूर्य भगवान को जल चढ़ाना चाहिए। यदि रोज भगवान सूर्य को जल चढ़ाते हैं तो और भी बेहतर होगा। लेकिन रविवार को इसका खास महत्व है। आइए जानते हैं कि भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं...
इन जरूरी बातों का जरूर रखें ध्यान -
- सुबह स्नान के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। इसके लिए तांबे के लोटे में जल भरें और इसमें चावल-फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
- सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेंहू, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें। अपनी श्रद्धानुसार इन चीजों में किसी भी चीज का दान किया जा सकता है।
- रविवार के दिन सूर्य मंत्र स्तुति का पाठ करें। इस पाठ के साथ शक्ति, बुद्धि, स्वास्थ्य और सम्मान की कामना करें।
नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्।
दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।
इन्दं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्।
त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।
दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।
इन्दं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्।
त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।
- रविवार के दिन भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत करें। सुबह के वक्त धूप, दीप से सूर्य देव का पूजन करें। इसके बाद दिन में सिर्फ एक समय फलाहार करना चाहिए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: