
नई दिल्ली ( 2 मई ): दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान की 146 साल की उम्र में मौत हो गई है। इस शख्स का दावा था कि वह दुनिया का सबसे उम्रदराज इंसान है। इस शख्स का नाम बहा गोथो था और यह इंडोनेशिया का रहने वाला था। उनके जन्म के कागजात और पहचान पत्र के मुताबिक, गोथो का जन्म 1870 में हुआ था। गोथो को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें क्या परेशानी थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोग उन्हें सोदिमेदजो के नाम से भी पुकारते थे। 6 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद गोथो वहां से डिस्चार्ज हो गए। वहां से घर लौटने के बाद वह केवल ओट्स ही खाते थे। उनके पोते सुयांतो ने बीबीसी को यह जानकारी दी। गोथो बहुत सिगरेट पीया करते थे।
यह भी पढ़े -बड़ी खबर :उत्तर कोरिया ने दी अमेरिका को धमकी ,कहा -किसी भी वक्त कर सकते है परमाणु परीक्षण...
एक रिश्तेदार ने बताया, 'अस्पताल से लौटने के बाद उनकी खुराक काफी कम हो गई थी। वह केवल कुछ चम्मच भर ओट्स खाते थे। पानी भी वह बहुत कम पीने लगे थे।' गोथो की उम्र को लेकर कई संदेह भी हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इंडोनेशिया ने जन्मों का रिकॉर्ड रखना 1900 से पहले शुरू नहीं किया था। गोथो केंद्रीय जावा के सरागेन शहर में रहते थे। पिछले साल यहां के स्थानीय रिकॉर्ड ऑफिस के अधिकारियों ने कहा था कि उन्होंने गोथो की उम्र की पुष्टि कर ली है। उस समय पत्रकारों से बात करते हुए गोथो ने कहा कि साल 1992 में उन्होंने मौत की तैयारी शुरू कर दी थी।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates




0 comments: