
मां से कोमल हृदय इस दुनिया में किसी का नहीं होता। वह अपने बच्चे से बेइंतहा प्यार करती है। उसके लिए वह जान ले भी सकती है और जान दे भी सकती है। मां की ममता जानवर और इंसान में एक जैसी होती है। एक ऐसा ही वाकया हाल ही में ब्राजील में देखने को मिला जब अपने बछड़े की हत्या का बदला लेने के लिए एक गाय, विशालकाय एनाकोंडा सांप से भिड़ गई। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो चुका है।
ये बात ब्राजील की है। इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब साझा किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक एनाकोंडा को कुछ व्यक्तियों ने रस्सियों से जकड़ रखा है। एनाकोंडा रस्सियों से छूटने की पुरजोर कोशिश कर रहा है लेकिन छूट नहीं पा रहा है। इसी बीच ये व्यक्ति एनाकोंडा को सरकाते- सरकाते गाय के बछड़े के पास ले जाते हैं और इसी बीच रस्सी की पकड़ कमजोर पड़ जाती है। गाय जब विशालकाय सांप को अपने ओर आते देखती है तो वह उसे रोकने के लिए अपने सींगों से हमला करती है।
एनाकोंडा बड़ा से मुंह फैलाकर गाय को काटना चाहता है। गाय तेजी से हवा में छलांग लगाती है और फिर इन दोनों के बीच तेज युद्ध शुरू होता है जो काफी देर तक चलता है। इस दौरान एनाकोंडा गाय को कई बार काटता है लेकिन बदले की भावना में लिप्त गाय एनाकोंडा पर पूरी ताकत के साथ हमला करती है। इसके पहले इस एनाकोंडा ने गाय के बझड़े को मार डाला था। इसलिए गाय इतनी गुस्सा में है। लेकिन दुख की बात ये है कि गाय और एनाकोंडा की इस लड़ाई को वो तीनों लोग किसी मूक दर्शक की भांति देखते रहते हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: