
करीब साल भर पहले उत्तरप्रदेश के मंत्री रहे आजम खान ने अपनी भैंस की चोरी हो जाने को लेकर सियासत गर्मा दी थी। भैंस के चोरी हो जाने के बाद आलम ये था कि राज्य की पुलिस फोर्स का एक बड़ा हिस्सा उनकी भैंस की तलाश में जुट गया था। एक बार फिर से 20 करोड़ से ज्यादा लोगों का राज्य उत्तरप्रदेश भैंस को लेकर खबरों में आया है। अंतर सिर्फ इतना है कि इस बार भैंस की चोरी का मामला नहीं है बल्कि मामला और भी अजीबोगरीब है। दरअसल, उत्तरप्रदेश के लखीमपुर जिले में पुलिस ने एक भैंस पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार भैंस को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है। तो आगे की कहानी सुन लीजिए। इस भैंस पर पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
खबरों के मुताबिक लखीमपुर खीरी के पलिया गांव के इंटर कॉलेज में एक भैंस दीवार कूदकर भीतर घुस आई थी। दीवार के अंदर वन विभाग ने कई पौधे लगा रखे थे जिसे भैंस ने खा लिया। जब इसकी खबर कॉलेज के प्रशासन को लगी तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। अंततः पुलिस ने भैंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे थाने ले गई है। पिछले दिनों बॉलीवुड में एक फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक व्यक्ति पर झूठ- मूठ का भैंस से बलात्कार करने का आरोप लगा दिया जाता है। इसके पीछे लोगों की सोच और ग्रामीण समाज में कुछ लोगों के द्वारा अपने वर्चस्व के दमपर ऐसी चीजों को दूसरों को छोपने को अच्छी तरह से दिखाया गया था। इस फिल्म को विनोद कापरी ने डायरेक्ट किया था। ऐसी बातें होना भारत में आम बात है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: