loading...

जानिए : हिन्दू धर्म में माथे पर तिलक लगाने का क्या है महत्व ?

Image result for माथे पर तिलक


 # हिन्दू आध्यात्म की असली पहचान तिलक से होती है। मान्यता है कि तिलक लगाने से समाज में मस्तिष्क हमेशा गर्व से ऊंचा होता है। हिंदू परिवारों में किसी भी शुभ कार्य में "तिलक या टीका" लगाने का विधान हैं। यह तिलक कई वस्तुओ और पदार्थों से लगाया जाता हैं। इनमें हल्दी, सिन्दूर, केशर, भस्म और चंदन आदि प्रमुख हैं, परन्तु क्या आप जानते हैं कि इस तिलक लगाने के प्रति भावना क्या छिपी - 




# दरअसल, हमारे शरीर में सात सूक्ष्म ऊर्जा केंद्र होते हैं, जो अपार शक्ति के भंडार हैं। इन्हें चक्र कहा जाता है। माथे के बीच में जहां तिलक लगाते हैं, वहां आज्ञाचक्र होता है। यह चक्र हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जहां शरीर की प्रमुख तीन नाडि़यां इड़ा, पिंगला व सुषुम्ना आकर मिलती हैं इसलिए इसे त्रिवेणी या संगम भी कहा जाता है !

Image result for माथे पर तिलक

यह भी पढ़े 
➩ 
बाल सीधे करने के घरेलू उपाय...
➩ इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं बलगम की समस्या से छुटकारा पाएं...
 अनचाहे बाल हटाने के घरेलू उपाय...

# यह गुरु स्थान कहलाता है। यहीं से पूरे शरीर का संचालन होता है। यही हमारी चेतना का मुख्य स्थान भी है। इसी को मन का घर भी कहा जाता है। इसी कारण यह स्थान शरीर में सबसे ज्यादा पूजनीय है। योग में ध्यान के समय इसी स्थान पर मन को एकाग्र किया जाता है !

# तिलक लगाने से एक तो स्वभाव में सुधार आता हैं व देखने वाले पर सात्विक प्रभाव पड़ता हैं। तिलक जिस भी पदार्थ का लगाया जाता हैं उस पदार्थ की ज़रूरत अगर शरीर को होती हैं तो वह भी पूर्ण हो जाती हैं !

# तिलक किसी खास प्रयोजन के लिए भी लगाये जाते हैं जैसे यदि मोक्षप्राप्ती करनी हो तो तिलक अंगूठे से, शत्रु नाश करना हो तो तर्जनी से, धनप्राप्ति हेतु मध्यमा से तथा शान्ति प्राप्ति हेतु अनामिका से लगाया जाता हैं !
# आमतौर से तिलक अनामिका द्वारा लगाया जाता हैं और उसमे भी केवल चंदन ही लगाया जाता हैं तिलक संग चावल लगाने से लक्ष्मी को आकर्षित करने का तथा ठंडक व सात्विकता प्रदान करने का निमित छुपा हुआ होता हैं। अतः प्रत्येक व्यक्ति को तिलक ज़रूर लगाना चाहिए !

# मान्यताओं के अनुसार सूने मस्तक को शुभ नहीं माना जाता। माथे पर चंदन, रोली, कुमकुम, सिंदूर या भस्म का तिलक लगाया जाता है। तिलक हिंदू संस्कृति में एक पहचान चिन्ह का काम करता है। तिलक लगाने की केवल धार्मिक मान्यता नहीं है बल्कि इसके कई वैज्ञानिक कारण भी हैं ! 

# हिंदू धर्म में जितने संतों के मत हैं, जितने पंथ है, संप्रदाय हैं उन सबके अपने अलग-अलग तिलक होते हैं। तंत्र शास्त्र में पंच गंध या अस्ट गंध से बने तिलक लगाने का बड़ा ही महत्व है तंत्र शास्त्र में शरीर के तेरह भागों पर तिलक करने की बात कही गई है !

# लेकिन समस्त शरीर का संचालन मस्तिष्क करता है। इसलिए इस पर तिलक करने की परंपरा अधिक प्रचलित है। तिलक लगाने में सहायक हाथ की अलग-अलग अंगुलियों का भी अपना महत्व है !
Image result for माथे पर तिलक
तिलक लगाने में सहायक हाथ की अलग-अलग अंगुलियों का भी अपना महत्व है -
- अनामिका शांति दोक्ता
- मध्यमायुष्यकरी भवेत्
- अंगुष्छठ: पुष्टिव: प्रोत्त
- तर्जनी मोक्ष दायिनी
# कहने का अर्थ है कि तिलक धारण करने में अनामिका अंगुली मानसिक शांति प्रदान करती है. मध्यमा अंगुली मनुष्य की आयु वृद्धि करती है. अंगूठा प्रभाव, ख्याति और आरोग्य प्रदान करता है. इसलिए विजयतिलकअंगूठे से ही करने की परम्परा है. तर्जनी मोक्ष देने वाली अंगुली है. इसलिए मृतक को तर्जनी से तिलक लगाते हैं !
इस प्रकार से तिलक का विशेष महत्व हमारे हिन्दू धर्म में बताया गया है. जिसके सकारात्मकता और सार्थकता की पुष्टी विज्ञान भी करता है !


यह भी पढ़े ➩ दातों का पीलापन करे मिनटों में दूर...
➩ जल्दी लंबाई बढ़ाने के आसान तरीके उपाय और आयुर्वेदिक दवा...
 क्या आपको पता है मछली खाने के तुरंत बाद दूध क्यों नहीं पीना चाहिए...
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: