loading...

गर्मियों के मोसम में घमौरियों से छूटकारा पाने के घरेलू नुक्से....

Image result for गर्मियों के मोसम में घमौरियों से छूटकारा पाने के घरेलू नुक्से

गर्मियों के मोसम में ज्यादा पसीना आने पर बड़ों, बच्चों, नवजातों में भी घमौरी के कारण परेशानी होती है। घमौरी होने पर छोटे-छोटे चुभने वाले दानें पीठ, गर्दन तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर निकल जाते हैं। बहुत बार बैक्टीरियल इंफेक्शन और शरीर का वजन ज्यादा होने से भी घमौरी निकलने की समस्या होती रहती है तरह-तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं। एक बार को व्यक्ति बाकी सारी परेशानियाँ तो सहन कर भी लें लेकिन घमौरियों का नाम आते है सभी घबराने लगते है। गर्मियों के मौसम में होने वाली सबसे आम समस्या है घमौरी। इस दौरान क्या बच्चे और क्या बूढ़े, सभी इस समस्या से परेशान दिखाई देते है।



तो जानिए गर्मियों के मोसम में घमौरियों से छूटकारा पाने के घरेलू नुक्से -

@ बेसन के प्रयोग द्वारा :

Image result for बेसन
बेसन शरीर का तेल सोख लेता है जिससे घमौरी के दाने जल्दी सूख जाते हैं। यह त्वचा को भी साफ करता है और जलन से राहत देता है। उपचार के लिए बेसन की कुछ मात्रा में पानी मिलाकर लेप बनाएं। इस लेप को घमौरी के स्थान पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इस उपाय को हर रोज एक बार करें। एक सप्ताह में घमोरियां ठीक हो जाएंगी। कच्चे आम - कच्चा आम शरीर की गर्मी को ठंडा करने में बहुत प्रभावशाली होता है। ऐसे में कच्चे आम का पना बनाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है। पना बनाने के लिए कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा अलग करें और ठंडे पानी में मिला लें। 


@ अदरक के प्रयोग द्वारा :

Image result for अदरक
अदरक के गुणों के बारे में जितनी बात की जाए उतनी ही कम है। ये घमौरियों के कारण हो रही त्वचा की खुजली और जलन को भी कम करता है। इसके लिए थोड़ी सी अदरक को पीस लें और उसे पानी में उबाल लें। ठंडा होने के बाद साफ़ और मुलायम कपडे की मदद से इस मिश्रण को त्वचा पर लगायें। फ़ायदा मिलेगा।


@ मुल्तानी के प्रयोग द्वारा :
मुल्तानी मिट्टी घमौरी की जलन से छुटकारा दिलाती है और खुजली भी मिटाती है। उपचार के लिए 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लेप बनाएं और इस लेप को घमौरी के स्थान पर लगाएं। इस उपाय को रोज एक बार करें। एलोवेरा - एलोवेरा भी घमौरी से निजात के लिए बेहद अच्छा स्त्रोत है। एलोवेरा के पत्तों का गूदा लेकर घमौरी के स्थान पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद धो दें। रोज दो बार ऐसा करने से घमौरियां ठीक हो जाएंगी। 

 @ हरा धनिया और चंदन के प्रयोग द्वारा : 

Related image

हरे धनिए की कुछ सुखी पत्तियों और चंदन पाउडर को मिलाकर पीस लें। अब इसमें थोडा सा रोज water मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल त्वचा पर करें। पूरी तरह सूखने तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगायें रखें। जब यह सुख जाए तो ठंडे पानी से इसे साफ़ कर लें। धनिया अपने एंटी सेप्टिक गुणों से जाना जाता है जबकि चंदन घमौरियों की जलन और खुजली को कम करता है।

@ बर्फ के प्रयोग द्वारा : 

Image result for बर्फ
घमौरी के स्थान पर ठंडी सिकाई करने से भी बहुत जल्द आराम मिलता है। बर्फ के टुकड़े को कपड़े में लपेटकर घमौरी स्थान पर सिकाई करें। लगातार 10 मिनट तक ऐसा करें। हर चार से छह घंटे पर ऐसा करें। इससे घमौरियां ठीक हो जाएंगी। चंदन का पाउडर - चंदन के पाउडर की ठंडक भी घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए अच्छा उपचार है। इस उपचार में चंदन के पाउडर में पानी मिलाकर, लेप बनाएं और घमौरी के स्थान पर लगाएं। और पाउडर की तरह चंदन पाउडर को घमौरियों पर छिड़का भी जा सकता है।

@  खीरा के प्रयोग द्वारा : 

Image result for खीरा
घमौरियों के साथ होने वाली सबसे आम बड़ी समस्या है उनमे होने वाली जलन। लेकिन क्या आप जानते है की खीरे की slices की मदद से आप इस समस्या को भी ठीक कर सकते है। जी हां, इसके लिए खीरे की स्लाइस काटकर उन्हें प्रभावित हिस्सों पर लगायें। आप चाहे तो खीरे का कचूमर निकालकर उसके पल्प को अपनी त्वचा पर लगा सकते है। इस पल्प को 30 मिनट तक रखने के बाद पानी से धो दें।

@ बेकिंग पाउडर के प्रयोग द्वारा : 

बेकिंग पाउडर भी घमौरियों से राहत देने का अच्छा उपाय है। यह त्वचा की गंदगी को साफ करता है, जो खुजली और जलन का कारण होते हैं। उपचार के लिए एक कप ठंडे पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें एक साफ कपड़ा भिगाकर निचोड़ लें। इस कपड़े को घमौरी के स्थान पर 10 मिनट तक रखें। एक हफ्ते तक हर रोज 5 से 6 बार करें। मुल्तानी मिट्टी - मुल्तानी मिट्टी भी घमौरी से छुटकारा दिलाने का एक अच्छा घरेलू नुस्खा है।


loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: