मेयर साहिबा ने पीएम मोदी को जीते जी मार डाला, जानें क्या हुआ ऐसामहापौर मालिनी गौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जीते जी स्वर्गीय बना दिया। वह सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों पर फूलों की माला चढ़ा दी थीं। इसके बाद चर्चा होने लगी कि महापौर ने तस्वीरों में दोनों नेताओं को जीते जी स्वर्गीय बना दिया।
पीएम-सीएम की तस्वीरों पर हार चढ़ा फोटो वायरल होते ही कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि जिस किसी ने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर माला चढ़ाई है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी चूक महापौर से कैसे हो गई। जीतू ने कहा कि उनके आवास पर कार्यक्रम होने के बावजूद मालिनी गौड़ ने इस पर ध्यान कैसे नहीं दिया जबकि वो स्वयं बीजेपी की सदस्य हैं।
हालांकि, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, जब जीते जी किसी नेता की तस्वीर पर माला चढ़ा दिया गया हो, झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर पर माला चढ़ा दी थी। उस समय कलाम जीवित थे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माला चढ़ाने की बात भी सामने आ चुकी है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: