
मुंबई (11 मई): एकबार फिर महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे अपने बयानों को लेकर विवादों में हैं। दानवे ने जालना में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरहर उत्पादक किसानों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दानवे ने कहा कि सरकार ने किसानों से इतनी सारी अरहर खरीदी है फिर भी यह **** (अपशब्द) किसान रोते रहते हैं।
# जब वह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तो एक कार्यकर्ता ने उनसे सवाल पूछा था कि अरहर खरीदी बंद होने से नाराज किसानों को क्या जवाब दिया जाए कार्यकर्ता के सवाल पर उन्होंने ना सिर्फ कार्यकर्ता को तीखे लफ्जों में जवाब दिया बल्कि किसानों को भी अपशब्द कहने से नहीं चुके।
# यही नहीं उन्होंने कार्यकर्ता से बदतमीजी से बात करते हुए कहा कि क्या तू ज्यादा अखबार पढ़ता है, इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दानवे को घेरना शुरू कर दिया है।
# कांग्रेस के सांसद अशोक चौहान ने कहा कि दानवे सत्ता के नशे में चूर हैं उन्हें अब तक नहीं पता कि राज्य में किसान कितनी तकलीफ में है। वहीं शिवसेना ने भी इस मामले में दानवे पर निशाना साधने में कोई देरी नहीं की। शिवसेना का कहना है कि दानवे के बयान से यह साफ होता है किसानों के प्रति उनकी कोई सहानुभूति नहीं है और इस तरह गारंटी मांगना किसानों की दुर्दशा का मजाक उड़ाने जैसा है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: