
9 अप्रैल को 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली (जेएनएन)। 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गयी है, दोपहर तक नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। इन सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिन राज्यों में विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था उनमें असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा और दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट है।
दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट
दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय BE ब्लॉक, हरिनगर में शुरु हो गयी है। शुरूआती रूझान में भाजपा- अकाली उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा 1011 वोटों से आगे चल रहे हैं।वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के हरजीत सिंह, भाजपा-अकाली के मनिंदर सिंह सिरसा और कांग्रेस से मीनाक्षी चंदेला उम्मीदवार है। यह सीट आप विधायक जरनैल सिंह के पिछले महीने हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में खड़े होने के फैसले के बाद यह सीट खाली हुई थी।
हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट
पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के अनिल धीमान 1364 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है।
राजस्थान की धौलपुर सीट
अभी तक यह सीट बसपा के पास थी जिसका विधायक जेल चला गया था जिसके बाद चुनाव हुए। इस सीट पर भाजपा ने जेल गये विधायक की बीबी शोभारानी को टिकट दिया जो शुरूआती रूझानों में आगे चल रही हैं। कांग्रेस से बनवारी लाली शर्मा उम्मीदवार है। सीट पर कुल 15 उम्मीदवार है।
झारखंड की लिटिपाड़ा
मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरूआती रूझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साइमन मरांडी आगे चल रहे हैं।झामुमो विधायक अनिल मुर्मू के आसामयिक निधन से खाली हुई थी। इस सीट पर बीजेपी के हेमलाल मुर्मू और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साइमन मरांडी समेत कुल दस उम्मीदवारों मैदान में है।
एमपी की अटेर सीट
भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी हेमंत कटारे और बीजेपी से अरविंद भदौरिया के बीच कांटे की टक्कर है। यह सीट कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे के निधन के बाद खाली हुई थी। हेमंत कटारे सत्यदेव कटारे के बेटे है।
एमपी की बांधवगढ़ सीट
उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट पर मतगणना शुरू हो गयी है। इस सीट से विधायक रहे ज्ञान सिंह के लोकसभा के लिए चुने जाने के चलते खाली हुई है। इस सीट पर बीजेपी के शिवनारायण सिंह और कांग्रेस की सावित्री सिंह के बीच है।
कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट सीट
कर्नाटक के चामराजनगर जिले की ननजनगुड और गुंदलुपेट विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह पर भी मतगणना जारी है। दोनों सीटें कांग्रेस के पास थी।
पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण
मतगणना सुबह 8 बजे शुरु होगी। इस सीट पर टीएमसी से चंद्रिमा भट्टाचार्य, लेफ्ट फ्रंट से उत्तम प्रधान और बीजेपी से सौरिन्द्रमोहन जान उम्मीदवार है। यह सीट टीएमसी के पास थी। लेकिन विधायक दिब्येंदु अधिकारी तमलुक से सांसद बन गये जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: