
पहले चरण में भाजपा उम्मीदवार करीब एक हजार मतों से आगे। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है।
नई दिल्ली। आप विधायक जरनैल सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई राजौरी गार्डन विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम हरि नगर स्थित सरकारी विद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। पहले चरण में भाजपा उम्मीदवार करीब एक हजार मतों से आगे। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है।
यह सीट जहां आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है, वहीं इस पर कांग्रेस व भाजपा के नेताओं की भी निगाहें हैं। निगम चुनाव को देखते हुए उपचुनाव परिणाम को काफी अहम माना जा रहा है।
नेताओं के मुताबिक जिस पार्टी की इस उपचुनाव में जीत होगी उसका निगम चुनाव में मनोबल बढ़ा रहेगा और जनता के मिजाज का पता चलेगा। मतगणना हरि नगर स्थित सरकारी विद्यालय में सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
इस सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। उपचुनाव में 46.46 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें पॉश इलाकों में वोटिंग कम हुई थी।
इस सीट पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। उपचुनाव में 46.46 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें पॉश इलाकों में वोटिंग कम हुई थी।
यह चुनाव 20 पो¨लग स्टेशनों के 166 बूथों पर कराया गया था। इस सीट पर भाजपा से मन¨जदर ¨सह सिरसा, कांग्रेस से मीनाक्षी चंदीला व आम आदमी पार्टी से हरजीत सिंह प्रत्याशी हैं। हालांकि, कुल मिलाकर छह प्रत्याशी इस सीट पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: