loading...

UP Election 2017: पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, जीतीं सभी आठ सीट..

Image result for पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिन तथा एक रात का प्रवास आज रंग लाया। भाजपा ने यहां पर सभी आठ सीट पर जीत दर्ज की है। 
वाराणसी (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिन तथा एक रात का प्रवास आज रंग लाया। उत्तर प्रदेश में सत्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए आज आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने सभी पार्टियां का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने यहां पर सभी आठ सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खिलाफ यहां से प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ पूर्व सांसद भी मैदान में थे। 
वाराणसी में भाजपा के अवधेश सिंह ने पिंडरा (384) से बसपा के बाबू लाल को हराया। यहां से विधायक रहे कांग्रेस के अजय राय तीसरी पायदान पर थे। अजगरा (385) से भाजपा समर्थित सुभासपा के कैलाश सोनकर ने सपा के लालजी सोनकर को हराया। शिवपुर (386) से भाजपा के अनिल राजभर ने सपा के आनंद मोहन यादव को पराजित किया। रोहनिया ने भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह ने सपा के महेंद्र सिंह पटेल को हराया। वाराणसी शहर उत्तरी (388) से भाजपा के रवींद्र जायसवाल ने कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी को पराजित कर दिया। शहर दक्षिणी (389) से भाजपा के नीलकंठ तिवारी ने पूर्व सांसद कांग्रेस के  राजेश मिश्रा को हराया। वाराणसी कैंट (390) से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव तथा सेवापुरी (391) से भाजपा समर्थित अपना दल के नीलरतन पटेल ने मंत्री समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल को पराजित किया।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: