
दरअसल इस खत में रेलवे से 50 करोड़ रूपए देने की मांग की गयी थी . सूत्रों के अनुसार यह खत हाथ से लिखा गया था और स्पीड पोस्ट से आया था . जिसमे साफ़ साफ़ धमकी भरे शब्दों में लिखा गया था कि अगर यह मांग पूरी नही की जाती तो ममता बेनर्जी समेत पूर्वी रेलवे में आने वाले सभी प्रमुख स्टेशनो को उड़ा दिया जायेगा . इसमें मुख्य तौर पर हावड़ा और सियालदाह के रेलवे स्टेशन को उड़ाने के बारे में भी लिखा गया था और यह खत रेलवे के जनरल मैनेजर के ऑफिस में आया था .
राज्य और रेल प्रसाशन की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए हावड़ा और सियालदाह के स्टेशनो समेत अन्य स्टेशनो की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है . वही कोलकाता पुलिस की एसटीएफ टीम ने इस धमकी भरे पत्र की जाँच करना शुरू कर दिया है .
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: