
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह के मानसिक और शारीरिक समस्याओं से होकर गुजरना होता है। इस दौरान हर महिला की स्थिति अलग होती है, जहां किसी को इस दौरान काफी दर्द होता है, वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिनको इस दौरान दर्द बिल्कुल कम होता है। अगर आपको इस दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाना है तो ऐसे में इन चीजों का सेवन करना मासिक धर्म के दौरान बिल्कुल बंद कर दें। इन चीजों का सेवन करने से तकलीफ और बढ़ जाती है।
मासिक धर्म के दौरान इन चीजों को खाने से करें परहेज
1 कैफीन से बढ़ सकता है दर्द

मसिक धर्म के दौरान कैफीन का सेवन करना काफी खतरनाक होता है, आप इस बात को जानते ही हैं। इस दौरान आप चाय, काफी और सॉफ्टड्रिंक्स का सेवन करना एकदम बंद कर दें। इस दौरान इन चीजों का सेवन करना खतरनाक हो सकता है, आप चाहे तो इस दौरान दिन में एक दो गिलास ऑर्गेनिक चाय का सेवन कर सकते हैं, यह फायदेमंद होता है
2 चॉकलेट से दूरी बना लें

चॉकलेट में भी कैफीन होता है, यह कै्रंपिंग की समस्या को भी बढ़ाता है। कैफीन के कारण हमारी मांसपेशियां सिकुड जाती है, जिसके कारण दर्द बढ़ जाता है।
3 नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं

पीरियड्स के दौरान आपको एल्कोहल का सेवन करना बंद कर दें। मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: